
राजस्थान। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही सीएम भजनलाल शर्मा ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल दिया है। 72 आईएएस और 121 आरएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 32 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है। अलवर के कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को तबादला कर दिया गया है।विश्वमोहन शर्मा जिला कलेक्टर केकड़ी से हटाकर आयुक्त मिड डे मिल राजस्थान लगाया गया है।चिन्मयी गोपाल- झुंझुनूं और शुभम चौधरी को सिरोही का कलेक्टर बनाया है। सुरेश कुमार ओला को जयपुर संस्कृत शिक्षा विभाग लगाया गया है।

कमर उल जमान चौधरी को सीकर का कलेक्टर लगाया है। जबकि भंवर लाल को राजसंमद का कलेक्टर लगाया गया है। आशीष मोदी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग लगाया गया है। अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर का कलेक्टर लगाया गया है। अरुण गर्ग को सलूंबर का कलेक्टर बनाया है। बालमुकुंद असावा- डीडवाना- कुचामान का कलेक्टर बनाया है। नीलाभ सक्सैना करौली और खुशाल यादव सवाई माधोपुर के कलेक्टर बनाए गए है। अंजली राजौरिया को प्रतापगढ़ का कलेक्टर बनाया है। इंद्रजीत यादव को बांसवाड़ा का कलेक्टर बनाया है। रविंद्र गौस्वामी कोटा और प्रताप सिंह को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया है।
प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा के कलेक्टर से हटाकर कार्यकारी निदेशक राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज लगाया गया है। जबकि राजेंद्र विजय को बालोतरा के कलेक्टर पद से हटा दिया गया है। उन्हें विशिष्ट शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग लगाया गया है। नरेंद्र गुप्ता जिला कलेक्टर बांरा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग लगाया गया है। धौलपुर के जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को हटा दिया है। विभागीय जांच आयुक्त बनाया गया है। रूक्मणि रियार को हनुमानगढ़ के कलेक्टर पद से हटाकर आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर लगाया गया है। सिद्धार्थ सिहाग को चूरू कलेक्टर के पद से हटा दिया गया है। उन्हें संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर लगाया गया है।