छत्तीसगढ़भारतराज्य

कलेक्टर ने शक्कर कारखाना करकाभाट में किया दाल-भात केंद्र का शुभारंभ

बालोद। कलेक्टर चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट में 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि शक्कर कारखाना परिसर करकाभाट में शुरू किए गए इस दाल-भात केंद्र में कारखाना में आने वाले मजदूरों एवं आम नागरिको को बहुत ही कम दर पर बेहतर खाना उपलब्ध कराया जाएगा।

कारखाना के मजदूरों के द्वारा लगातार शक्कर कारखाना परिसर में दाल-भात केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए कलेक्टर ने 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं गन्ना किसान संघ के पदाधिकारियों ने दाल-भात केंद्र परिसर में वृक्षरोपण भी किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास, गन्ना फैक्ट्री के प्रबंध संचालक आरपी राठिया एवं अन्य अधिकारियों के अलावा गन्ना कृषक उपस्थित थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक