
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ढाबे पर विवाद के बाद हत्या मामले में मृतक के परिजनों ने चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग की। मृतक के परिजन इंदौर-पीथमपुर मार्ग पर चक्काजाम कर आरोपी के ढाबा को तोड़ने की मांग की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी।

दरअसल, बीती रात किशनगंज थाना क्षेत्र राजपूत ढाबे पर विष्णु अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। लेकिन ढाबे पर खाना बनाने वाला नहीं था। जिस पर ढाबा संचालक ने कहा था कि खाना नहीं मिलेगा। इस बात को लेकर उनका ढाबा संचालक के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद ढाबे वाले ने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर घायल गंभीर कर दिया था। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां विष्णु निवासी भिष्लाई की मौत हो गई थी।
इस मामले में आज मंगलवार को मृतक के परिजनों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी का ढाबा तोड़ने की मांग की। इस दौरान कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाइश के बाद परिजनों ने जाम खोला। तब जाकर यातायात शुरू हुई। हालांकि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश में जुटी हुई है।