Top Newsभारत

नए साल पर घर में छाया मातम, पूरा मामला सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मधेपुरा: मधेपुरा के थाना क्षेत्र के बाराटेनी नहर के पास गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक तूफानी यादव (22) बहन के घर में रहकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वह रतबारा के अजमेरीपुर निवासी महेंद्र मंडल बेटा था। रविवार की शाम ग्रामीणों ने बाराटेनी नहर के पास युवक का शव देखा। इसकी सूचना पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई रामाशंकर शर्मा और गणेश पासवान ने घटनास्थल का जायजा लिया।

शव की पहचान नहीं होने के कारण शव को थाना लाया गया। परिजनों ने बताया कि युवक आलमनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में अपने बहन-बहनोई के घर पर रहता था। ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजर-बसर करता था। शनिवार की शाम कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर रात तक युवक के वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। एक युवक की हत्या किए जाने की खबर मिलने के बाद परिजनों ने थाना पहुंच कर शव की शिनाख्त की।

हालांकि अभी तक हत्या की कारणों का पता नहीं लग सका है। महेंद्र की हत्या रंजिश के चलते हुई। या फिर कोई और विवाद था। आशंका जताई जा रही है कि महेंद्र के हत्यारे उसकी जान-पहचान वाले ही हैं। क्योंकि शनिवार को घर से बुलाकर कुछ लोग उसे साथ ले गए थे। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका है। वहीं थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक