Breaking Newsभारतराज्यहिमाचल प्रदेश

सडक़ हादसों का खतरा भी बढ़ा, फसल को पहुंचा रहे नुकसान

कुल्लू। कड़ाके की ठंड में बेसहारा पशु सडक़ों में ठिठुर रहे हैं। वहीं, बेसहारा पशु लोगों को भी परेशान कर रहे हैं। घुड़दौड़ गांव में बेसहारा पशुओं की भरमार हो गई है। रास्ते में पशु इधर उधर घूमते नजर आ रहे हैं। इस से सडक़ पर हादसा होने की संभावना बढ़ गई है। चार पहिया गाड़ी के अलावा दो पहिया वाहन को भी दिक्कत आ रही है। दो बार तो मोटरसाइकिल गिर गए थे पर गनीमत रही मामूली चोटें ही आई। सडक़ के अलावा लोगों के खेतों में भी बेसहारा पशु नुकसान कर रहे हैं।

बारिश न होने के कारण घास न मिलने से पशु किसानों के खेतों को उजाड़ रहे हैं। किसानों द्वारा लगाई गई सब्जी व अन्य फसल ज्यादा तर इन बेसहारा पशुओं ने खराब कर दी है। गांव के किसान पन्ना लाल, भगवन शर्मा, शिशुपाल, रमेश शर्मा, विजय ठाकुर, संजय ठाकुर, विकल वर्मा, साहिल वर्मा, मोनू, मदन लाल, नारायण शर्मा, नीरज ठाकुर, मेघराज और रघुवीर सिह राणा ने पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन बेसहारा पशुओं को गौसदन में ले जाया जाए। जिससे घुड़दौड़ वासियों को छुटकारा मिल सके।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक