Top Newsजरा हटकेभारत

पति के हो गए होश फाख्ता, पत्नी का यह रूप देख दंग रह गया

रामपुर: यूपी के रामपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। चार साल पहले एक युवक ने बरेली की युवती से शादी की थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चला। कुछ दिन पहले को किसी काम से प्रयागराज जाना था। घर में अकेला छोड़ने के चक्कर में युवक अपनी बीवी साथ लेकर उसकी बहन के घर पहुंचा और वहीं उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह प्रयागराज चला गया। कुछ दिन बाद वापस लौटा और बीवी को उसकी बहन के यहां से लेकर अपने घर के लिए बस से रवाना हुआ। रास्ते में बीवी ने शौहर से एक अनोखी डिमांड कर दी। शौहर बीवी की डिमांड पूरी करने के लिए बस नीचे उतरे। वापस लौटा तो खाली सीट देखकर भैचक्क रह गया। उसकी पत्नी गायब थी।

मामला शाहबाद कस्बे के मोहल्ला फर्राशान का है। यहां के रहने वाले महबूब ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह बरेली जिले के सिरौली निवासी शाईन से 15 फरवरी 2020 को हुआ था। शाईन को निकाह में सोने-चांदी के जेवरात दिए गए थे। निकाह के कुछ दिन बाद उसको किसी काम से प्रयागराज जाना था। महबूब ने बताया कि उसने शाईन को साथ लिया और उसकी बहन के घर छोड़ दिया। प्रयागराज से जब वह वापस लौटा तो उसने बीवी शाईन को साथ लिया और रामपुर के लिए रवाना हो गया। दोनों बस में बैठे थे। रास्ते में शाईन ने महबूब से पेस्ट्री खाने की इच्छा जताई। महबूब बीवी के लिए पेस्ट्री लेने के लिए नीचे उतरा। वापस आया तो बस की सीट से बीवी गायब थी। महबूब का आरोप है कि शाईन अपने साथ 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी लेकर भागी है।

महबूब का आरोप है कि उसकी बीवी ने उसे धोखा दिया है। उसने शादीशुदा होने के बावजूद सैफनी निवासी इस्लाम से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो वह संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचा और बीवी से जेवर, नकदी मांगी। इस पर उसे वहां से धक्के देकर निकाल दिया गया। महबूब ने बताया कि पांच नवंबर को वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसकी बीवी और उसका दूसरा पति इस्लाम, शाहिद लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। महबूब ने इस बारे में जब थाने में सूचना दी तो उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद महबूब ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक