
यूपी। रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी इलाके में डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने पत्नी, बेटा और बेटी का सिर हथौड़े से कूंचने के बाद खुदकुशी कर ली। मंगलवार रात अरुण का शव उनके कमरे में फांसी पर लटका मिला। उनके हाथ की नस कटी थी। वहीं बिस्तर पर अरुण की पत्नी और दो बच्चों के शव खून से सने पड़े थे। सभी का सिर कूंचा गया था।

घटना की जानकारी पर देर रात पुलिस अफसर डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके पर खून से सना एक हथौड़ा मिला है। इसे ही आलाकत्ल माना गया है। मूलत मिर्जापुर निवासी कैलाश सिंह के पुत्र डॉ.अरुण कुमार सिंह यहां माडर्न रेलकोच फैक्टरी में आंखों के चिकित्सक थे। अरुण यहां रेलकोच फैक्टरी परिसर के आवास में ही परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि यहां अरुण (35) के अलावा पत्नी अर्चना, 13 वर्षीय बेटी अदीबा और चार साल का मासूम बेटा आरव था।
फतेहगंज गल्ला मण्डी निवासी फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर ने वर्ष 2008 में दुगावां निवासी संध्या से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा तनिश (15) चौथी का छात्र है जो बोल नहीं पाता है। वहीं, शौर्य तीसरी कक्षा में पढ़ता है।