Top Newsधर्म-अध्यात्मभारत

टैरो राशिफल, 20 दिसंबर 2023

मेष टैरो राशिफल : संपत्ति की खरीदारी के लिए अच्छा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन भवन और भूमि की खरीददारी के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

वृषभ टैरो राशिफल : मानसिक तनाव बढ़ेगा
टैरो कार्ड्स की गणना का अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरु होगा। आपको आज ऐसा महसूस होगा की सब कुछ आपके विरुद्ध हो चुका है। किसी बात को लेकर आज मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल : परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को आज दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचकर रहने की जरुरत है। वरना आपके खिलाफ ही कोई मानहानि का दावा कर सकता है। साथ ही आज आपको कई अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : तनाव और अधिक बढ़ेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, घरेलू जीवन को लेकर मन में उथल पुथल रह सकती है। आज दोपहर बाद तनाव और अधिक बढ़ सकता है। साथ ही आज आप अपने गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में लकी दिन
सिंह टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में लकी दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन आर्थिक दृष्टि से शानदार रहने वाला है। आपके खर्चे में कमी आने वाली है। जिससे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव कर सकता है। लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

कन्या टैरो राशिफल : स्वास्थ्य का ध्यान रखें
टैरो कार्ड्स के अनुसार, बुधवार के दिन कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। हालांकि, आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा साबित होगा। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

तुला टैरो राशिफल : स्वास्थ्य बिगड़ सकता है
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल, खान पान और अपनी दिनचर्या का अधिक ख्याल रखने की जरुरत है। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल : पक्ष में रहेगा दिन
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि बुधवार का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

धनु टैरो राशिफल : व्यापारियों को मिलेगा लाभ
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन बिजनेस के मामले में बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज व्यापारियों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

मकर टैरो राशिफल : परेशानियां होंगी दूर
मकर टैरो राशिफल : परेशानियां होंगी दूर
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि के जातकों का सामना आज कई तरह की कठिनाईयों से हो सकता है हालांकि, तमाम वैर-विरोध,अन्तर्द्वन्द्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल : धन लाभ और बचत के योग
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को इस समय हर काम संयम से करने की जरूरत है। व्यवसाय में आपको संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

मीन टैरो राशिफल : समस्याओं वाला रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के जातकों को घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज का दिन आपकी माता के स्वास्थ्य के लिए भी कमजोर रह सकता है। परिवार में हालांकि, इस दौरान आपसी तालमेल और सौहार्द की कमी होगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक