
लखनऊ। नाबालिगों का हुक्काबार में हुक्का पीते एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक ओर पुलिस बड़े बड़े शहरों के हुक्का बारों में शिंकजा कस रही है, तो दूसरी ओर कई बार में धड़ल्ले से हुक्का बार संचालित हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है। ये वीडियो कही और का नहीं हुक्का बार का है। जहां नबालिग लड़के और लड़कियां धुंआ उड़ा रहे हैं।

मामला लखनऊ के थाना तालकटोरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक बार में नाबालिग लड़के और लड़कियों को हुक्का परोसा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ नाबालिग लड़के और लड़कियां मौजूद है और हुक्का बार में धड़ल्ले से धुंआ उड़ा हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लखनऊ के एक हुक्काबार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नाबालिग लड़के-लड़कियां खतरनाक तरीके से हुक्का पीते नजर आ रहे हैं।