Top Newsभारत

खुदकुशी ब्रेकिंग: भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्महत्या के बाद हड़कंप मचा

हरिद्वार: भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हरिद्वार में भाजपा नेता आत्महत्या के बाद कॉलोनीवासी भी हैरान रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आधी रात भाजपा के एक पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना ज्वालापुर के पूर्वीनाथ नगर इलाके में हुई। पेशे से भेल के संविदा कर्मी विजयंत चौधरी ने पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलोनी में सनसनी फैल गई।

लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुबह तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक