
दिल्ली। भारतीय पर्यटकों के लिए jantaserishta.com खास खबर लेकर आया है. 10 ऐसे देश है जहां आप बिना वीजा के बिंदास घूम सकते है. जिसमें मकाऊ, थाईलैंड, मालदीव, मॉरीशस, और कुक आइलैंड्स शामिल है. नियम के अनुसार भारतीय पर्यटक 90 से 180 दिन तक वीजा के बिना रह सकते हैं और वहां के स्थानों पर आराम से घूम सकते हैं. विश्व में कुल द्वीपों की संख्या लगभग 2,000 से अधिक है, जिसमे कई छोटे बड़े द्वीप शामिल है.

भारत के सब से बड़े द्वीपों के समूह का नाम, अण्डमान व निकोबार है तथा उस से ठिक नीचे है, लक्षद्वीप। अण्डमान व निकोबार की अवस्थिति, बंगाल की खाड़ी में है ! भारत के पश्चिम में अरब सागर में तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी में अनेक द्वीप हैं। बंगाल की खाड़ी के द्वीप अरब सागर के द्वीपों से अपेक्षाकृत बहुत बड़े हैं।
फोटो – मालदीव
मालदीव द्वीप समूह, आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस द्वीपसमूह के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है, से बना है।
नए साल 2024 से अब दक्षिण अफ्रीका भी उन देशों में शामिल होगा जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के जा सकते हैं. भारत के पड़ोसी देश नेपाल और भूटान पहले ही उन देशों की सूची में हैं जहां भारतीय पर्यटक को यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है. बता दें कि कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पर्यटन निर्भर करती है और पर्यटन क्षेत्र अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है.
फोटो – थाईलैंड
थाईलैंड में घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल मौजूद हैं। प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण थाईलैंड अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल, सुंदर समुद्री तट, बौद्ध और हिंदू मंदिर, थाई मसाज और थाई फूड के लिए दुनियां में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
फोटो – मॉरीशस
अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व तट से लगभग 900 किलोमीटर दूर हिंद महासागर के तट पर और मेडागास्कर के पूर्व में स्थित द्वीपीय देश मॉरीशस भारतीयों के लिए काफी आकर्षक स्थान है। अपने झील, झरनों, हरे भरे जंगलों व प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मॉरीशस हर नवविवाहित जोड़े के लिए बरसों से हनीमून मनाने का स्थान बना हुआ है।
फोटो – मकाऊ
मकाउ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है और यह चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है, हांगकांग दूसरा क्षेत्र है। मकाउ पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है।
फोटो – Coastal Rhode Island
स्मिथ द्वीप भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश में अण्डमान द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह एक ग्राम भी है जो प्रशासनिक रूप से उत्तर और मध्य अण्डमान ज़िले में आता है।