Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतराज्यवीडियो

सोनिया गांधी के PA पर लगा था रेप का आरोप, पीड़िता ने लगाई थी न्याय की गुहार

नई दिल्ली। दिल्ली में शादी का झांसा देकर सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। ये मामला साल 2022 का है इस मामलें का पीड़िता ने वीडियो भी बनाया है। जिसमें उसने कहा है कि उसके साथ सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। इस मामलें में उत्तम नगर थाने में FIR भी दर्ज किया गया था। मगर साल 2024 के शुरुआत में फिर से पीड़िता का वीडियो  X प्लेटफॉर्म में फिर से ट्रेंड करने लगा है। रेप पीड़िता द्वारा एक वीडियो बनाया गया और न्याय की गुहार लगाई है। ये वीडियो X प्लेटफॉर्म के Pt. Shrikant Upadhyay (parody) भाजपा नेता द्वारा इस वीडियो को अपनी प्रोफ़ाइल में लगाया जो बड़ा ट्रेंड में आ गया। पीड़िता द्वारा बनाए गए वीडियो के वायरल होने से जनता से रिश्ता का कोई व्यक्तिगत सरोकार नहीं है। ये खबर जनहित में और जनता के सरोकार के लिए सूचना मात्र है। इस वायरल वीडियो की किसी प्रकार वास्तविकता की पुष्टि भी जनता से रिश्ता नहीं करता है। वर्तमान चुनाव को देखते हुए सैड़कों AI वीडियो भी राजनीतिक पार्टियां भी एक दूसरे के खिलाफ X प्लेटफार्म, फेसबुक, व्हाटअप के जैसे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। चूंकि मामला 2 से 3 साल पुराना बताया जा रहा है और दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ था ऐसी जानकारी मिली है। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर साल 2022 में रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि- ‘मैं आज बहुत ज्यादा दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं। सोनिया गांधी के PA पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसकी FIR मैंने उत्तम नगर थाने में दी है। पुलिस उसको लगातार बचाने का प्रयास कर रही है। आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया। मेरे केस की जांच अधिकारी (IO) बदल दी गई। मुझे बताया नहीं गया। मेरी चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया नहीं गया। जुबैर अहमद वकील द्वारा मुझे धमकी दिलाई गई। मुझ पर दबाव बनाया गया कम्प्लेंट/एफआईआर वापस लेने का। पुलिस पर मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं रहा। प्लीज आप लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि मेरी मदद कीजिए। गुजारिश है आप लोग प्लीज मेरी मदद करिए।

 

 

 

दिल्ली की दलित महिला ने सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। 26 जून 2022 को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी। पीड़ित महिला ने FIR में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया। FIR के मुताबिक 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था।

माधवन ने उसे बताया कि उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला की कई बार माधवन से मुलाकात हुई। इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ जबरदस्ती किए जाने की बात FIR में कही है। महिला का आरोप है कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। वहीं, उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज किया गया था। इधर, आरोपों पर माधवन ने कहा कि वो महिला को जानते हैं, लेकिन आरोप गलत हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक