
ग्वालियर। ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपराधी फरार हो गए हैं। इन छह बाल अपराधियों में से तीन वे हैं, जिन पर सेवानिवृत्त डीजीपी की नातिन की हत्या का आरोप है। सभी बाल अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग सवा नौ बजे थाटीपुर क्षेत्र में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह बच्चे सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर छह फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए।

फरार हुए बच्चों ने होमगार्ड जवान टीकाराम को धक्का दिया और भाग खड़े हुए। सुरक्षाकर्मी ने एक बाल अपराधी को दबोच लिया और वह भागने में सफल नहीं हो पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो छह नाबालिग आरोपी फरार हुए हैं उनमें से तीन वे आरोपी है जिन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन की हत्या की थी। इसके अलावा एक पर मुरैना में व्यापारी की गोली मार हत्या का आरोप है तो वहीं एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी है। अन्य आर्म्स एक्ट का आरोपी है, जिस पर हत्या के प्रयास का भी मामला चल रहा है। बाल संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
ग्वालियर में बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार को 6 बाल अपचारी फरार हो गए। इनमें 3 रिटायर्ड DGP की नातिन की हत्या के मामले में बंद थे। 10 जुलाई 2023 में रिटायर्ड DGP सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन अक्षया यादव (17) की हत्या कर दी गई थी। बाल अपचारी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर 6 फीट की दीवार फांदकर भागे हैं। शुरुआत में बाल संप्रेक्षण गृह के मैनेजमेंट ने अपने स्तर पर ढूंढा। कुछ पता नहीं चलने पर थाटीपुर थाना पुलिस को सूचना दी है।
घटना गुरुवार सुबह 9.10 बजे की है। घटना के समय बाल सम्प्रेक्षण गृह में सिर्फ एक गार्ड और एक रसोइया था। घटना का पता चलते ही क्राइम ब्रांच, थाटीपुर थाना पुलिस ने भागने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 12 आरोपियों को सुबह मैदान में लाया गया था। इस दौरान सभी आरोपी होमगार्ड जवान को धक्का देकर छह फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गए। ऐसा भी पता लगा है कि भागने वालों में 7 आरोपी थे, लेकिन एक को होमगार्ड जवान ने पकड़ लिया था।
ग्वालियर के थाटीपुर सिल्वर इस्टेट के सामने बाल सम्प्रेक्षण गृह में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब हत्या के चार आरोपी सहित 6 नाबालिग आरोपी होमगार्ड को धक्का देकर भाग गए हैं। बाल सम्प्रेक्षण गृह में कुल 12 नाबालिग आरोपियों को रखा गया है। इनमें से तीन आरोपी वो हैं जिन्होंने जुलाई 2023 में बेटी बचाओ चौराहा के पास 17 वर्षीय अक्षया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या आरोपी अक्षया की सहेली को टारगेट कर आए थे, लेकिन हत्या उसकी कर गए थे। इसके अलावा एक मुरैना में व्यापारी की गोली मारकर हत्या में आरोपी था और दो अपहरण व आर्म्स एक्ट के आरोपी थे।
गुरुवार सुबह 9 बजे सभी 12 आरोपियों को बाहर घुमाने के लिए रसोइया कम गार्ड ओपी गौर बाहर लाया था। मैदान में सभी आरोपी घूम रहे थे और गेट पर होमगार्ड जवान टीकाराम तैनात था। इस दौरान कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही 6 आरोपी मुख्य दरवाजे की तरफ भागे। निहत्थे होमगार्ड जवान ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे धक्का दिया और भाग गए। घटना की सूचना तत्काल गार्ड व रसोइया ओपी गौर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक पवन तिवारी को दी। वह स्पॉट पर पहुंचे और पुलिस व अपने विभाग को भोपाल में सूचना दी है।