Top Newsभारत

कार रुकवाकर मारी गोली, यहां हुई एक और नेता की हत्या

बिहार। वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक साहनी की पत्नी अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सहनी अपनी कार से मूसापुर की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान मरूई चौक पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर उनसे बातचीत की और फिर उनको गोली मारकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी बताए जाते हैं।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर – महुआ मुख्य मार्ग पर बहुआरा चौक पर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक