
भोपाल: मध्य प्रदेश में साढ़े सोलह साल तक सत्ता संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई है। भाजपा ने अब उनकी जगह मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। इस बीच एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। शिवराज को पकड़कर दो ‘लाडली बहनें’ जोर-जोर से रोने लगीं। शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। शिवराज ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि वह उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

भाजपा की जीत में शिवराज सिंह चौहान की ओर से शुरू की गई ‘लाडली बहना योजना’ का अहम योगदान माना जा रहा है, जिसमें महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में एक पहचान ‘मामा’ के रूप में भी है। वह राज्य की सभी महिलाओं से ‘भाई-बहन का रिश्ता’ स्थापित करने में कामयाब रहे हैं।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान महिलाओं से मिलकर भावुक हो गए।
(सोर्स: शिवराज सिंह चौहान कार्यालय) pic.twitter.com/s1RyPi3lYE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023