Breaking NewsTop Newsभारतमहाराष्ट्रराज्य

जहाज़ पर ड्रोन से किया हमला, तस्वीरें आई सामने

मुंबई। भारत आते समय अरब सागर में हमले का शिकार हुआ एक जहाज मुंबई पोर्ट पहुंच गया है. इस जहाज पर दो दिन पहले अटैक हुआ था. इसके बाद इस जहाज को इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज के जरिए एस्कॉर्ट कर लाया गया है। दरअसल, 23 दिसंबर को सऊदी अरब से मैंगलोर से आ रही मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो पर हमला हुआ था. इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था. इस जहाज में 21 भारतीय थे. अब ये जहाज सोमवार को मुंबई पोर्ट पहुंच गया. नौसेना इस हमले की जांच करेगी.

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एमवी केम प्लूटो जहाज पर संदिग्ध ड्रोन अटैक से काफी क्षति पहुंची हैं. इस हमले से जहाज को हुए नकुसान की नेवी टीम जांच कर रही है. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि अरब सागर में यह हमला कैसे हुआ. इसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत भारतीय और अन्य जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस क्षेत्र में गश्ती करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारतीय नौसेना ने बताया कि इस जहाज में 21 भारतीय और वियतनाम का एक नागरिक सवार था. इस पर 23 दिसंबर को संदिग्ध ड्रोन अटैक किया गया. सोमवार को मुंबई पोर्ट पहुंचने के बाद इंडियन नेवी एक्सप्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोजल टीम ने इस जहाज की शुरुआती जांच की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक