भारतराजस्थान

शताब्दी एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस दौराई स्टेशन से संचालित होंगी

अजमेर: अजमेर में यार्ड लाइन संख्या तीन पर सीसी एप्रेन मरम्मत कार्य चलने के कारण बुधवार से नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी व आगरा फोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट रेल सेवा दौराई स्टेशन से आगमन/प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था 4 फरवरी तक अस्थायी रूप से रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस एवं आगरा फोर्ट – अजमेर-आगराफोर्ट रेल सेवा निम्नानुसार दौराई स्टेशन से आगमन/प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अजमेर स्टेशन पर 12.55 बजे आगमन कर 13.10 बजे प्रस्थान कर दौराई स्टेशन पर 13.25 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 31 जनवरी 2024 से 4 फरवरी तक दौराई स्टेशन से 15.25 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 15.40 बजे आगमन व 15.55 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12195, आगराफार्ट-अजमेर रेलसेवा 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अजमेर स्टेशन पर 12.45 बजे आगमन कर 12.55 बजे प्रस्थान कर दौराई स्टेशन पर 13.10 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा 31 जनवरी से 4 फरवरी तक दौराई स्टेशन से 14.20 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 14.35 बजे आगमन व 14.55 बजे प्रस्थान करेगी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक