
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.7 दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। अगले तीन दिन इसी तरह ठंड रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं आ रही हैं। सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से आने वाली इन हवाओं की रफ्तार भी बढ़ी। इसके चलते सुबह एवं शाम के समय लगातार ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिन में खिली धूप निकलने के बावजूद सोमवार को अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं रहा है। बीते कई दिनों से दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास बना हुआ था, जो अभी के मौसम में सामान्य से ज्यादा है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया दिखा।
(वीडियो इंडिया गेट से है।) pic.twitter.com/3iqjwU7Pcj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2023