भारतमध्य प्रदेशराज्य

Sarangpur : खेतों में दिखा तेंदुआ, दहशत में किसान

रामगढ : मध्यप्रदेश के सारंगपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके बाद से जिन किसानों के आसपास खेत-खलिहान है, उनमें दहशत का माहौल है। वे वहां जाने से भी डर रहे हैं। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सारंगपुर के बाईपास रोड पर स्थित रफीक पटेल के खेत पर देर रात एक तेंदुए को देखा गया है। इसका वीडियो भी मोबाइल में कैद किया गया है। बताया जा रहा है कि लगभग आठ दिन से सारंगपुर की उप-जेल से लेकर कच्ची खेड़ी जटपुरा सारंगपुर बाईपास पर तेंदुआ लगातार विचरण कर रहा है।

तेंदुए की दहशत से किसान अपनी फसलों के लिए अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई। इसके बावजूद अब तक किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया है। देर रात आदमखोर तेंदुए की दहाड़ भी काफी लोगों ने सुनी। उसकी दहशत से अपने-अपने घरों में कैद हो गए। कालीसिंध नदी से लेकर सारंगपुर एवं आसपास के गांव में आदमखोर तेंदुए ने दहशत का माहौल उत्पन्न कर रखा है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक