Top Newsभारत

बिहार के उप मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

पटना। सम्राट चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शपथ दिलाई। विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। विजय सिन्हा इससे पहले विधानसभा में स्पीकर थे।

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ-साथ इंडिया अलायंस से भी किनारा कर लिया है, ऐसे में बिहार में कांग्रेस के लिए अन्य पार्टियों से लोकसभा सीटों की डिमांड करना आसान नजर आ रहा है।

अब चूंकी बिहार में आरजेडी और वाम के अलावा कांग्रेस ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा रह गई है, ऐसे में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इन पार्टियों से ज्यादा सीटों की डिमांड कर सकती है, जिसे देने में इन पार्टियों को आपत्ति नहीं होगी।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहते हैं। देखिएगा, अभी तो खेल बाकी है, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 2024 में ही खत्म हो जाएगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि आरजेडी हार नहीं मानने वाली है। बिहार में असली खेल अब शुरू होने वाला है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक