
Road accident in Bettiah : बिहार की सड़कों पर कोहरे के कारण हादसे बढ़ गए हैं। घना कोहरे के कारण ड्राइवर को सड़क नहीं दिखती और वह गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठते हैं। ऐसा ही आज सुबह बेतिया में हुआ। मंगलवार अहले सुबह यात्रियों से भरी डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें 20 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मोतिहारी से बारात लेकर आ रही थी बस
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। घटना जिले की नरकटियागंज के पुष्पांजलि होटल के समीप की है। बताया जाता है कि बस बारात लेकर मोतिहारी गई थी। मोतिहारी से लौटने के दौरान कुहासे के कारण नरकटियागंज मे हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि सड़क के बीचों-बीच बनाए गए डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। घायल यात्रियों का कहना है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।