भारतमध्य प्रदेशराज्य

Rewa : प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रीवा में शुरू हुई मां बीहर की आरती, दीपों से जगमगाया पचमठा धाम

रीवा : अयोध्या में श्रीराम भगवान के स्वरूप स्थापना के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पचमठा धाम में 21 हजार दीपमालाओं का प्रज्ज्वलन हुआ। साथ ही मां बीहर की आरती की शुरुआत भी हुई। इस अवसर पर आकर्षक लाइटिंग के साथ आतिशबाजी भी की गई। इससे पूर्व श्री राम दरबार समिति द्वारा सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई और रीवा में मां बीहर की आरती की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म में ऋषि-मुनियों और भगवान का आशीर्वाद सबसे पहले आता है और इन्हीं परंपराओं को अमल में लाकर हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।  और हम विश्व गुरु बनेंगे। उन्होंने श्री राम दरबार समिति को साधुवाद दिया, जिनके प्रयासों से रीवा राम मय हो रहा है और सुंदरकांड का लगातार पाठ समिति द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र ने उपस्थित जनों को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सनातनी पहचान को बनाए रखने में सफल हो रहा है। इस दौरान राम सेवा समिति द्वारा अतिथियों का श्री राम दरबार की प्रतिकृति से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक मनगवां नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और राम दरबार समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक