पुलिस हिरासत से फरार चिट्टा तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार

ठियोग। चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली निवासी युवक जोकि पुलिस हिरासत से भाग निकला था, उसे ठियोग पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर को विवेक चौहान (23) पुत्र स्वर्गीय बाबू लाल निवासी ई-2-128 ब्लॉक ई-11 मदनगीर फेस-2 दक्षिणी दिल्ली को पुलिस ने रावतन पुल, कोटखाई के पास 10.70 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 25 सितम्बर को न्यायालय द्वारा अभियुक्त का 3 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया था। 26 सितम्बर को अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसे यह प्रतिबंधित सामग्री दिल्ली के वीर नामक व्यक्ति ने केवल शिमला में बेचने के लिए दी थी।

इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों को पता लगाने के लिए आरोपी को 28 सितम्बर को दिल्ली ले जाया गया। पुलिस पार्टी गिरफ्तार आरोपी को निजी कार में वापस पुलिस स्टेशन कोटखाई ला रही थी। जब रात 10 बजे मोटर मार्कीट नंबर 331 मनीमाजरा में कार का टायर चैक करवाने के लिए रुके तो इसी दौरान विवेक चौहान पुलिस पार्टी को चकमा देकर भाग गया, जिसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

इस पर पुलिस स्टेशन मनीमाजरा, चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी विवेक चौहान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी पुन: दिल्ली एवं चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। काफी मेहनत के बाद 25 दिन से अधिक समय तक लगातार चले सर्च ऑप्रेशन के बाद 24 अक्तूबर को विवेक चौहान को दिल्ली से पुन: गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को उद्योग न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिनों की न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेज दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक