Top Newsभारत

अयोध्या में आई राम लहर…

पहले दिन 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारी भीड़ के चलते सभी वाहनों की एंट्री पर रोक

नई दिल्ली (ए/नेट डेस्क)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राम मंदिर खुलने के पहले दिन रिकॉर्ड बन गया। पांच लाख रामभक्तों ने मंदिर खुलने के पहले ही दिन रामलला दर्शन किए। अयोध्या पहुंच रही भक्तों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने यहां आने वाले सभी वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। रामलला का दर्शन करने के लिए मंगलवार सुबह दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसी स्थिति में प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करनी पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें लगने की भी खबर सामने आई। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले लखनऊ से ही लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए स्थिति का जायजा लिया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा और बाद में उन्होंने खुद मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

May be an image of 4 people and temple

इस बीच मुख्यमंत्री ने देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या पहुंच रहे भक्तों से धैर्य और सहयोग करने की अपील की।  इस बीच उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया, स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक अधिकारियों को निर्देश दिए। भक्तों की सुविधा के लिए आठ स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को साधु संतों और श्रद्धालुओं के रामलला के सुलभ एवं सहज दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के दिशानिर्देश दिए। अयोध्या आने वाली सभी गाडिय़ों पर तात्कालिक रोक : अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यहां आने वाली सभी गाडिय़ों पर तात्कालिक रोक लगा दी गई है। भक्तों की इस भीड़ के मद्देनजर सीएम योगी ने खुद लखनऊ से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी भीड़ का मुआयना किया था। अयोध्या में भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों तक यहां आने वाली सभी गाडिय़ों पर प्रतिबंध रहेगा। सभी ऑनलाइन बुकिंग जो गाडिय़ों के लिए की गई थी, उन्हें भी कैंसिल कर दिया गया है और श्रद्धालुओं के बसों के पैसे वापस किए जाएंगे। वहीं, अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों की जबरदस्त भीड़ पहुंचने पर प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद गर्भ गृह में मौजूद थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन ने भक्तों से की थी अपील :

इससे पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने श्रद्धालुओं से आगे ना जाने की अपील की। अयोध्या से बाराबंकी की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। पुलिस ने लोगों से इसके आगे ना जाने की अपील की थी। अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण सभी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।  इस बीच अयोध्या पुलिस ने सफाई देते हुए कहा था कि अयोध्या में भक्तों की कई किलोमीटर लंबी भीड़ के कारण रामलला के दर्शन नहीं रोके गए हैं। भीड़ का आलम ये रहा कि मंदिर प्रबंधन ने सभी गाडिय़ों को पंच कोसी परिक्रमा पथ के पास रोकना शुरू कर दिया। हालत ऐसे हो गए कि दो बजे तक दर्शनार्थियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई।  क्करू मोदी ने किया मंदिर का उद्घाटन दरअसल, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के टॉप कारोबारी मुकेश अंबानी, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, रामचरण सहित देश के कई सेलिब्रिटी मौजूद थे। कैसा है राम मंदिर? अयोध्या में राम मंदिर को पारपंरिक नागर शैली में बनाया गया है। मंदिर 2।7 एकड़ में बना है। ये तीन मंजिला है। इसकी लंबाई 380 फीट और ऊंचाई 161 फीट है।  मंदिर का प्रवेश द्वार ‘सिंह द्वार’ होगा। राम मंदिर में कुल 392 पिलर हैं। गर्भगृह में 160 और ऊपर में 132 खंभे हैं। मंदिर में 12 प्रवेश द्वार होंगे। सिंह द्वार के जरिए जैसे ही मंदिर में प्रवेश करेंगे, सामने आपको नृत्य मंडप, रंग मंडप और गूढ़ मंडप भी दिखेगा। मंदिर परिसर में सूर्य देवता, भगवान विष्णु और पंचदेव मंदिर भी बन रहा है।

भिलाई के रेहान ने किया भड़काऊ पोस्ट, सिर घड़ से अलग

पुलिस ने भिलाई में एक विशेष संप्रदाय के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस युवक ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक भड़काऊ पोस्ट डाला है। पोस्ट में उसने विवादित ढांचा की फोटो डालकर भड़काऊ पोस्ट किया था। बजरंग दल ने युवक के खिलाफ जामुल थाने में शिकायत की थी। विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के सेवा प्रमुख जितेश सिंह (27) के मुताबिक युवक के भड़काऊ पोस्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इससे मेरी और पूरे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जितेश ने बताया कि युवक ने पोस्ट में लिखा था कि सबर जब वक्त हमारा आएगा, तब सिर धड़ से अलग किए जाएंगे। इस तरह के भड़काऊ पोस्ट वायर करने से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। ऐसा करके प्रभु राम पर आस्था रखने वाले संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। पूरे घटनाक्रम में बजरंग दल के नेताओं ने पुलिस से युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जैसे ही इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस में हुई मामले को सबसे पहले क्राइम ब्रांच को दिया गया। टीम ने तुरंत इंस्टाग्राम पेज से भड़काऊ पोस्ट को डिलीट करवाया। पोस्ट डालने वाला युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र का रहने वाला है। इंस्टाग्राम आईडी के अनुसार उसका नाम रेहान किंग यानी रेहान खान है।  उसके इस पेज को जेके शाबिर, आतिफ सूफी जैसे लोगों ने अपने पेज में शेयर भी किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक