
मुंबई : कलर्स टीवी पर तीन महीने से भी ज्यादा समय से धूम मचा रहा ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। अब एक के बाद एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया जा रहा है। शो में पिछले सप्ताह डबल इविक्शन देखा गया था। लाइव ऑडियंस के वोट के आधार पर पहले आयशा खान को बाहर कर दिया गया और फिर ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने कम वोट मिलने के कारण ईशा मालवीय का घर से बोरिया बिस्तर गोल कर दिया था।

अब एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। मिडनाइट इविक्शन के साथ दर्शकों को फाइनल के टॉप 5 धुरंधर मिल गए हैं और इनमें से कोई एक विजेता बनेगा। घरवालों को आधी रात में तगड़ा झटका लगेगा। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का सफर खत्म हो गया है।
विक्की को अरुण ने मात दी, जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है। शो में अब अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण और मन्नारा चोपड़ा के बीच ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। विक्की शुरुआत से ही अरुण से ज्यादा एक्टिव थे। अरुण को लेकर बोला जाता है कि उन्होंने पूरा सीजन सोते हुए निकाल दिया।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।