Top Newsछत्तीसगढ़भारत

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी, इन लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

रायपुर. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह है. यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से भी होकर गुजरेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी बैठक क़े बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुलाकात की.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं. यह यात्रा 20 मार्च तक चलेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक होगी. इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे, जो 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी. वहीं न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी. छत्तीसगढ़ में कुल 536 किलो मीटर की यात्रा होगी.

इन लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी

बिलासपुर
कोरबा
रायगढ़
जांजगीर-चांपा
सरगुजा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राजनीतिक, आर्थिक और समाजिक न्याय दिलाना है. ये यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों से होकर गुजरने वाली. यह यात्रा 67 दिन तक चलेगी. जिसमें 100 लोकसभा और 337 विधानसभा को न्याय यात्रा के जरिये कवर किया जाएगा. इस यात्रा की दूरी 6700 किमी. से ज्यादा होगी.

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक