Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशभारतराज्य

गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

रामपुर। रामपुर की सिविल लाइंस क्षेत्र में गो तस्करी के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। आरोपी गो तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने गो तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा है। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर फैजुल्ला नगर से जुठिया जाने वाले रोड पर छापा मारा। टीम को देख बाइक सवार चमरौआ निवासी भूरा उर्फ लंगड़ा पुत्र सैदा अली बाइक से भागने लगा।

पुलिस के मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया तो पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी प्रयास में भूरा की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इस बीच बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में भूरा की टांग में गोली लग गई। इसमें वह घायल हो गया। उसके कब्जे से बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है। एसपी के अनुसार गोतस्करी के मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक