Top Newsभारत

Pitbull Attack: पिटबुल कुत्ते ने तीन लोगों को काटा, मालिक पर FIR दर्ज

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की थाना कांधला पुलिस ने पालतू पिटबुल कुत्ते को संभालने में कथित लापरवाही के लिए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया था।

कांधला थाना प्रभारी प्रविंद्र ने कहा कि रसूलपुर गुजरान गांव निवासी विकास कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान पिटबुल कुत्तों के मालिक सताब सिंह और उसके बेटे हाकम के रूप में की गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मालिक ने कुत्तों को लावारिस और खुला छोड़ रखा था, जिसके कारण उसने शिकायतकर्ता और अन्य दो लोगों को काट लिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

लुधियाना में पिटबुल ने महिला पर किया हमला

पंजाब के लुधियाना में पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिला। यहां के किदवई नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते ने करीब 15 मिनट तक महिला की बाजू को जबड़े में दबाकर रखा। महिला खूब चिल्लाती रही। मगर किसी ने उसे छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

कुछ देर बाद लोगों ने हिम्मत दिखा कुत्ते पर लाठी से हमला किया। मगर पिटबुल ने 15 मिनट तक महिला की बाजू को पकड़ रखा था। कुत्ते के छोड़ने पर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी पहचान रितू के रुप में हुई है।

महिला ने बताया कि वह बैंक से घर लौट रही थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह गली से गुजर रही थी तभी एक घर से पिटबुल कुत्ता बाहर निकला। उसने आते ही बाजू पकड़ ली। महिला के चीखने-चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लाठी से कुत्ते पर कई वार किए लेकिन उसने नहीं छोड़ा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक