Top Newsदिल्ली-एनसीआरभारतवीडियो

दिल्ली में शीत लहर से राहत पाने अलाव का सहारा ले रहे लोग

दिल्ली। दिल्ली के लोगों को 8 दिन बाद रविवार को धूप खिलने से ठिठुराने वाली ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।

इससे ठंड और बढ़ सकती है। राजधानी में सुबह से ही बदलाव देखने को मिला। वायुमंडल की ऊपरी स्तर में बनी कोहरे की परत काफी हद तक साफ हो गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के जफरपुर और मयूर विहार इलाके सबसे अधिक ठंडे रहे। जफरपुर में अधिकतम तापमान 15.3 और मयूर विहार में 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इन आठ दिनों के बीच चार जनवरी को गंभीर शीत दिवस और पांच जनवरी को शीत दिवस की स्थित रही।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक