
मूलांक 1 : घर में खुशहाली का माहौल होगा। सोच-समझकर निवेश करें। इस वीक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की करेंगे। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें।फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। यह सप्ताह शैक्षिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगी,लेकिन व्यर्थ के खर्चों से बचें। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे।

मूलांक 2 : लाइफस्टाइल बेहतर होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सभी जिम्मेदारियों को बड़ी सावधानी से संभालें। इस सप्ताह में घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। ऑफिस में आपकी नई जान-पहचान बनेगी। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस करें। इस वीक कुछ जातकों को व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने भाई-बहन को सफलता पाने के लिए मोटिवेट करें। आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी से फैसलें। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी न करें और निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य पर ज्यादा दें।
मूलांक 3 : नई जॉब का ऑफर मिलेगा। करियर में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन सफलता के नए अवसर भी मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिजनों के सुझाव से बिजनेस में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। इस वीक आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात भी होदी। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। टीम मीटिंग में नए इनोवेटिव और क्रिएटिव आइडियाज के साथ शामिल हों।
मूलांक 4 : नए लोगों से मुलाकात करने के लिए तैयार रहें। व्यापार में धन लाभ होगा। निवेश के नए विकल्पों पर विचार करें। इस सप्ताह सोच-समझकर किए गए निवेश से आर्थिक लाभ होगा। घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे मन चिंतित रहेगा। धैर्यता बनाए रखें और बड़ी समझदारी से परिस्थितियों से बाहर निकलने की कोशिश करें। कार्यों में सकारात्मक बदलावों के संकेत हैं। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। नई रणनीतियों के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। इस वीक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।
मूलांक 5 : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगा। आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रिश्तों में भावुक नजर आएंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। फैमिली में खुशियों का माहौल होगा। शुभ कार्यों में भाग्य साथ देगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मूलांक 6 : इस वीक मूलांक 6 के जातक नई स्किल सीखने के लिए इच्छुक होंगे। आप अपनी क्रिएटिविटी और इनोवेटिव माइंडसेट से सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। ट्रैवल का प्लान बना सकते हैं। अपने खर्चों पर नजर रखें। फैमिली और फ्रेंड्स से अपने इमोशन्स शेयर करें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे आपको करियर ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे।
मूलांक 7 : अपने सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इस वीक आपके सभी प्लान सफल होंगे, जिससे धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। हालांकि, धन बचत जरूर करें और लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इस सप्ताह नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों को स्वीकार करने में संकोच न करें। इससे प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।
मूलांक 8 : स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पॉजिटिविटी के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। इस वीक घर में छोटे भाई-बहनों को गिफ्ट देने का प्लान बना सकते हैं। कुछ जातक पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव देखेंगे। इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और दूसरों के विचारों को सुनकर और समझकर ही कोई निर्णय लें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें और ऑफिस गॉशिप से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह लकी रहने वाला है। इससे करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
मूलांक 9 : लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। घऱ में नई चीजों की खरीदारी संभव है। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। कार्यस्थल पर बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। इससे आपकी परफॉर्मेंस पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। ज्यादा तनाव लेने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शांत दिमाग से फैसले लें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करते रहें। इस वीक कार्यस्थल पर नई चुनौतियां रहेंगी, लेकिन करियर ग्रोथ के भी कई अवसर मिलेंगे।