
मूलांक 1 वालों आज आपका दिन थोड़ा हलचल भरा रह सकता है। लव के मामले में बड़े बदलावों के लिए तैयार हो जाएं। ऑफिस रोमांस विवाहित जातकों के लिए भारी पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर खर्च बढ़ सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना भी जरूरी है।

मूलांक 2 वालों आपका दिन आज नॉर्मल रहने वाला है। जल्दबाजी में आकर बड़े फैसले न लें। आज इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। माता-पिता के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
मूलांक 3 वालों बड़े बदलावों के लिए तैयार हो जाएं। आज करियर तौर पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। काम की प्रशंसा होगी। लव के मामले में मैरिड कपल्स को एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए। अपनी डाइट को हेल्दी रखें।
मूलांक 4 वालों का दिन आज उथल-पुथल भरा साबित हो सकता है। ऑफिस में क्लीग्स के साथ बहस करने से बचें। अपने गुस्से को काबू में रखें। किसी भी नए काम की शुरुआत आज न करें। काम और निजी जीवन के बीच में संतुलन बनाकर रखें। तनाव ज्यादा न लें।
मूलांक 5 वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक तौर पर किसी की सहायता भी करनी पड़ सकती है। अपनी मां की सेहत का ख्याल रखें। लॉन्ग डिस्टेंस वालों को रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
मूलांक 6 वालों आज आपका दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। सिंगल वालों को सरप्राइज मिल सकता है। हो सकता है आज आपका क्रश आपको रिप्लाई दे। कमिटेड लोगों को अपने बॉन्ड को स्ट्रांग बनाने के लिए एक दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए। खुद को हाइड्रेटेड रखें।
मूलांक 7 वालों आज जीवन में हलचल रहेगी। जहां धन का आगमन होगा वहीं, खर्च की भी अधिकता रहेगी। बेवजह का तनाव न लें। कार्यभार संभालते वक्त समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। खुद की जरूरतों पर ध्यान दें। पैसों के मामले में साथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा।
मूलांक 8 वालों आज आपको फाइनेंशियल तौर पर बेहद सोच समझकर डिसीजन लेने चाहिए। जोखिम भरा इन्वेस्टमेंट न करें। दिन बिजी फील हो सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवन में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें।
मूलांक 9 वालों आज आपको धन लाभ हो सकता है। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों को नयी पार्टनरशिप अट्रैक्ट कर सकती है। सेहत के मामले में दिन यादगार रहेगा। लव लाइफ में पास्ट के मुद्दे न उठाना ही बेहतर है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।