Top Newsधर्म-अध्यात्मभारत

अंक ज्योतिष, 1 जनवरी 2024

मूलांक-1 : साल 2024 में मूलांक 1 के जातक जीवन में नए बदलावों के लिए तैयार रहें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। लाइफस्टाइल पहले से बेहतर होगी। हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करें। सेहत पर ध्यान दें। अपनी डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें। साथ ही कार्यों का स्ट्रेस ज्यादा बढ़ने न दें।

मूलांक -2 : आज मूलांक 2 वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन से जुड़े बड़े आर्थिक फैसले लेंगे। सोच-समझकर निवेश करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम-संबंधों में सुधार आएगा। माता के सहयोग से धन लाभ के योग बनेंगे। धीरे-धीरे तरक्की की राह पर आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों का सपोर्ट मिलेगा।

मूलांक-3 : मूलांक 3 के जातक अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और करियर गोल्स पर सफलता हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे।

मूलांक 4 : ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। परिजनों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। कुछ जातकों को आज निवेश पर विचार कर सकते हैं। कार्यों का दबाव ज्यादा बढ़ने न दें। आर्थिक फैसले बड़ी सावधानी से लें। नियमित मेडिटेशन और योगा करें। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मूलांक 5 : साल 2024 का पहला दिन मूलांक 5 वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। पिछले निवेशों से धन लाभ होगा। आय के नए साधनों से धन-दौलत में वृद्धि होगी। कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। धन बचत करें। कुछ जातकों को आज पार्टनरशिप के बिजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेंगे। करियर ग्रोथ के नए अवसर भी मिलेंगे।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 के जातकों को रिलेशनशिप में थोड़ा डिस्टर्बेंस महसूस हो सकता है। रिश्तों में भावुक नजर आएंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में कड़वाहटें बढ़ सकती हैं। पार्टनर से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। आज आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों के घर में खुशियों का माहौल होगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पिछले निवेशों से बहुत लाभ होगा। घर के शुभ कार्यों के आयोजन में धन खर्च करना पड़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों को शासन-सत्ता पक्ष का आशीर्वाद मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी प्राप्त होगी। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन में नए परिवर्तनों को पॉजिटिव माइंडसेट के साथ स्वीकार करें और आत्मविश्वास के साथ तरक्की की राह पर आगे बढ़ते रहें। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नए फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और अपने करियर गोल्स पर फोकस करें।

मूलांक 9 : साल 2024 के पहले दिन मूलांक 9 वालों को ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना चाहिए। कार्यों की जिम्मेदारी को बड़ी ईमानदारी से संभालें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज खर्चों की अधिकता के कारण मन परेशान रह सकते हैं। घर में शादी-विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। नए साल की शुरुआत जीवन में नए बदलावों के साथ होगी। मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। तनाव से बचें। हेल्दी डाइट लें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक