
मूलांक-1 आज एक मूलांक के लोगों का मन में उतार-चढ़ाव में रहेगा। बावनाओं को काबू में रखें और धैर्यशीलता बनाएं, तभी आप अपने टारगेट्स को पा सकते हैं। नौकरी में दिन अच्छा है। क्योंकि परिवार के लोगों को सहयोग आपको मिलेगा।

मूलांक-2-आशा-निराशा की फीलिंग्स आपके दिमाग में आ सकती हैं, लेकिन आपको परेशान नहीं होना है। आपको सफलता मिलेगी, यह कुछ समय के लिए है।नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है।
मूलांक-3- इस मूलांक के लोगों को थोड़ा गुस्से पर काबू करना होगा। गुस्से पर काबू और वाणी से संयम आज आपके काम बनाएगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मूलांक-4 वालों के लिए समय थोड़ा खुशखबरी वाला हो सकता है। आपके लिए समय अच्छा है, इसलिए मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है, चाहे वह नौकरी का कारण हो या फिर पढ़ाई का । पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मूलांक-5- इस मूलांक के लोगों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर बिजनेस और नौकरी दोनों तरह के लोगों की आय में वृद्धि होने के योग हैं। कला या संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है।
मूलांक-6-इस मूलांक के लोग थोड़ा बिजी रह सकते हैं। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के कारण बिजी रहेगें। आपके काम के कारण मान-सम्मान आपको समाज में दिया जाएगा।
मूलांक-7- आज का दिन थोड़ी नेगेटिव और पॉजिटिव भावना लेकर आ रहा है। इस तरह से तनाव बढ़ेगा,अपनी मेहनत पर विश्वास करें। क्रोध से बचें। हेल्थ का ध्यान रखें। बिजनेस आपका पटरी पर दोड़ेगा।
मूलांक-8 के लोगों के लिए भी समय उत्तम है। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी आ सकती है। इसके अलावा परिवार में मान-सम्मान के साथ मंगल कार्यों का आयोजन किया जाएगा।
मूलांक-9-मन में अजीबोगरीब विचार आएंगे, जिसके कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।