
मूलांक 1 : आज मूलांक 1 के जातकों को अचानक से धन लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट में थोड़ी चुनौतियां आएंगी, लेकिन सभी कार्य सफल होंगे। प्रेम-संबंधों में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई भी फैसला अच्छे से सोच-समझकर लें, नहीं तो लाइफ में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 2 : धन लाभ के योग हैं। ऑफिस में अपने काम पर ज्यादा फोकस करें और व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। मैरिड लाइफ में आज साथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। समाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज मूलांक 2 वालों के लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों के सभी फैसलों सही साबित होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। कार्यस्थल पर नए सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर की मरम्मत या नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। आज साथी से अपने पास्ट की बातों को डिस्कस करने से बचें।
मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को आज नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। बिजनेसमेन को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा और आय के नए स्त्रोतों से धन -दौलत में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर में शुभ कार्यों के आयोजन से मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों को कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच-समझकर निवेश करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी ना करें। आज दोस्तों के सहयोग से आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे।
मूलांक 6 : अपने कार्यों पर ज्यादा फोकस करें। कार्यस्थल पर तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। आज का दिन समझदारी से किए गए निवेशों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इससे धन का आवक बढ़ेगा और धन-दौलत में वृद्धि भी होगी। क्रोध से बचें और शांत दिमाग से फैसले लें।
मूलांक 7 : मूलांक 7 के लोगों को आज आर्थिक दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धन से जुड़े फैसले बहुत समझदारी से लें। कार्यस्थल पर भी चुनौतियां बनी रहेंगी। इससे अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और नए कार्यों की जिम्मेदारियों से ना घबराएं। इससे तरक्की की राह आसान होगी। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों को हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करनी चाहिए। अपने खानपान पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा और वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। इससे समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों के जीवन में आय कम और खर्चों की अधिकता रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यस्थल पर अपने ओपिनियन को शेयर करने में संकोच ना करें। इससे ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा।