
पटना: बिहार की सत्ता में एक बार फिर परिवर्तन हो गया है। नीतीश कुमार नौंवी बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके साथ ही राज्य में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया है। इस्तीफा देने के बाद वह एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए जहां उन्हें नेता चुना गया। इसके बाद नीतीश कुमार फिर से राज्यपाल के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जमकर उनके समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर जय श्री राम के नारे भी लगाए।
सम्राट चौधरी के बाद विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। विजय सिन्हा इससे पहले विधानसभा में स्पीकर थे।
#WATCH | Bihar: BJP leader Vijay Sinha takes oath as a cabinet minister. pic.twitter.com/Dkk9wXQHNR
— ANI (@ANI) January 28, 2024
#WATCH | BJP’s Samrat Choudhary takes oath as a Cabinet Minister. pic.twitter.com/o3G9mfOfuJ
— ANI (@ANI) January 28, 2024
#WATCH | Nitish Kumar takes oath as Bihar CM for the 9th time after he along with his party joined the BJP-led NDA bloc. pic.twitter.com/ePGsqvusM3
— ANI (@ANI) January 28, 2024
#WATCH | Nitish Kumar takes oath as Bihar CM for the 9th time after he along with his party joined the BJP-led NDA bloc.#BiharPolitics pic.twitter.com/v9HPUQwhl3
— ANI (@ANI) January 28, 2024
अभी तो खेल बाकी है
अब उनके साथ सरकार में साथी रहे तेजस्वी यादव ने भी नीतीश बाबू पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि वो बेहद थके हुए नेता थे, हमने उनसे 17 महीने में ऐतिहासिक काम कराए। तेजस्वी ने जेडीयू पर बड़ी भविष्यवाणी भी की। कहा कि अभी तो खेल बाकी है, देखिएगा नीतीश कुमार की पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी।
नीतीश कुमार ने आरजेडी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन, कांग्रेस पर निशाना साधा। नीतीश ने बातों ही बातों में कांग्रेस पर हमला बोला कि कांग्रेस की वजह से वो महागठबंधन से अलग हुए हैं।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहते हैं। देखिएगा, अभी तो खेल बाकी है, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 2024 में ही खत्म हो जाएगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि आरजेडी हार नहीं मानने वाली है। बिहार में असली खेल अब शुरू होने वाला है।
महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर चिढ़े हुए हैं। INDIA अलायंस के नेता और उद्धव ठाकरे खेमे के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने नीतीश कुमार बड़ा हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अगर नीतीश कुमार हमसे दूर चले जायेंगे तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, ये उनका शौक है। अयोध्या में राम हैं और बिहार में पलटूराम हैं।