Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतराज्यहरियाणा

भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। भाजपा की नई टीम में 11 जिलाध्यक्ष नये बनाए गए हैं, जबकि 11 पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा काम करने का मौका दिया गया है। प्रदेश टीम में हर जाति और वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हुए महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। कई जिलों में अध्यक्ष की कमान जहां महिला नेताओं को सौंपी गई, वहीं प्रदेश महामंत्री के पद पर भी पहली बार डॉ. अर्चना गुप्ता के रूप में किसी महिला को जिम्मेदारी मिली है।

 

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पंचकूला, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, भिवानी, हिसार, झज्जर, सिरसा, गुरुग्राम और चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। यमुनानगर, कैथल, करनाल, रोहतक, जींद, बलवल, रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कार्यकाल में बने जिलाध्यक्षों को बरकरार रखा गया है। प्रदेश कमेटी में भी काफी बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में सबसे ऊपर चौधरी वेदपाल एडवोकेट का नाम है, जो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गुडबुक के नेता हैं। अब से पहले वेदपाल भाजपा के प्रदेश महामंत्री थे, जिनका अब प्रमोशन हुआ है।

हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया, संतोष यादव और रोहतक के सतीश नांदल को नायब सिंह सैनी ने अपनी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इन सभी पार्टी नेताओं को नई जिम्मेदारी मिली है, जबकि जीएल शर्मा के रूप में नायब सिंह सैनी ने ओमप्रकाश धनखड़ की पसंद को रिपीट किया है। प्रदेश महामंत्रियों की सूची में राई के विधायक मोहन लाल बडौली को दोबारा से नियुक्ति मिली है। मोहन लाल पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की टीम में भी प्रदेश महामंत्री थे।

 

डॉ. पवन सैनी की संगठन से छुट्टी कर दी गई है। हिसार के सुरेंद्र पूनिया तथा पानीपत की डॉ. अर्चना गुप्ता को नायब सिंह सैनी ने अपनी टीम में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में फणीन्द्रनाथ शर्मा पहले की तरह काम करते रहेंगे। उन्हें रविंद्र राजू के स्थान पर नियुक्ति मिली थी। भाजपा में प्रदेश सचिव के रूप में सुरेंद्र आर्य व रेणु डाबला की नियुक्तियां पुरानी है, जबकि कैप्टन भूपेंद्र सिंह, गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, नसीम अहमद और उमेश शर्मा की नियुक्तियां नई हुई हैं।

 

 

इनमें कैप्टन भूपेंद्र हिसार के जिलाध्यक्ष व गार्गी कक्कड़ गुरुग्राम की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। नसीम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में नायब सिंह सैनी ने अजय बंसल (रोहतक) को नई जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि वरींद्र गर्ग पहले की तरह सह कोषाध्यक्ष का दायित्व निभाते रहेंगे। कार्यालय सचिव के रूप में गुलशन भाटिया पुराना दायित्व संभाले रहेंगे, जबकि नये दायित्व के रूप में भूपेंद्र खुराना को उनके साथ जोड़ा गया है। सोशल मीडिया के लिए अरुण यादव को राज्य सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

यह होंगे हरियाणा भाजपा के नये जिलाध्यक्ष

दीपक शर्मा – पंचकूला – नई जिम्मेदारी

मनदीप राणा – अंबाला – नई जिम्मेदारी

राजेश सपड़ा – यमुनानगर – पुरानी जिम्मेदारी

रवि बतान – कुरुक्षेत्र – पुरानी जिम्मेदारी

अशोक गुर्जर – कैथल – पुरानी जिम्मेदारी

योगेंद्र राणा – करनाल – पुरानी जिम्मेदारी

दुष्यंत भट्ट – पानीपत – नई जिम्मेदारी

जसबीर दोदवा – सोनीपत – नई जिम्मेदारी

रणबीर ढाका – रोहतक – पुरानी जिम्मेदारी

राजू मोर – जींद – पुरानी जिम्मेदारी

राजकुमार वोहरा – फरीदाबाद – नई जिम्मेदारी

चरण सिंह तेवतिया – पलवल – पुरानी जिम्मेदारी

प्रीतम चौहान – रेवाड़ी – पुरानी जिम्मेदारी

नरेंद्र पटेल – नूंह – पुरानी जिम्मेदारी

दयाराम यादव – महेंद्रगढ़ – पुरानी जिम्मेदारी

बलदेव ग्रोहा – फतेहाबाद – पुरानी जिम्मेदारी

मुकेश गौड़ – भिवानी – नई जिम्मेदारी

आशा खेदड़ – हिसार – नई जिम्मेदारी

राजपाल जांगडा – झज्जर – नई जिम्मेदारी

निताशा सिहाग – सिरसा – नई जिम्मेदारी

कमल यादव – गुरुग्राम – नई जिम्मेदारी

डॉ. किरण कलकल – चरखी दादरी – नई जिम्मेदारी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक