Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशदिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

लव मैरिज के बाद नवदंपत्ति ने कर ली ख़ुदकुशी

लखनऊ। लखनऊ में पति-पत्नी ने शारदा नहर में कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह दोनों में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में पत्नी घर से निकल आई। पति भी उसके पीछे-पीछे गया। उसने पत्नी को रास्ते में रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। घर से करीब 1 किलोमीटर दूर पहुंचकर पत्नी खुशबू (26) ने शारदा नहर में कूद गई। यह देखकर पति गोविंद (28) ने भी छलांग लगा दी। दोनों को करीब 45 मिनट बाद बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ने 6 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

पूरा मामला मानक नगर थाना क्षेत्र के कनौसी का है। यहां रहने वाले गोविंद (28) ने 6 महीने पहले खुशबू (26) से लव मैरिज की थी। गोविंद के 4 और भाई हैं। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। बहन सुमन ने बताया कि गोविंद ऑटो चलाता था। 1 साल पहले खुशबू से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में 6 महीने अफेयर चला। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज की थी। गोविंद और खुशबू को नहर में कूदते हुए एक राहगीर ने देख लिया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अलीगंज से 4 गोताखोर बुलाए। करीब 45 मिनट तक चारों गोतखोर ने 12 फीट गहरी नहर में रेस्क्यू अभियान चलाया। तब जाकर पति-पत्नी मिले। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

गोविंद के पिता बेचालाल ने बताया, ”रात को दोनों में खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। मगर रात में हम लोगों ने झगड़ा शांत करवा दिया। फिर दोनों ने खाना खाया और रूम में सोने चले गए। सुबह दोनों सोकर उठे और चाय पी। सुबह करीब 8 बजे दोनों फिर से झगड़ा करने लगे। हम लोगों ने शांत कराने की कोशिश की, मगर दोनों मान नहीं रहे थे। इसी बीच, खुशबू रोती हुई घर से निकल गई। फिर उसके पीछे गोविंद भी चला गया। थोड़ी देर में हम लोगों को पता चला कि दोनों नहर में कूद गए। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। तभी पुलिस पहुंच गई।”

मानकनगर इंस्पेक्टर शिव मंगल का कहना है कि एक राहगीर ने फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अलीगंज से 4 गोताखोर बुलाए। इसमें चंद्र किशोर, राम लखन, जैकी, राजकुमार ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। फिर दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक विवाद में दोनों ने सुसाइड किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार से पूछताछ की जा रही है।

मानकनगर इंस्पेक्टर शिव मंगल का कहना है कि एक राहगीर ने फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने अलीगंज से 4 गोताखोर बुलाए। इसमें चंद्र किशोर, राम लखन, जैकी, राजकुमार ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। फिर दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक विवाद में दोनों ने सुसाइड किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार से पूछताछ की जा रही है। गोविंद परिवार के साथ मानकनगर में रह रहा था। यहां उसके साथ पत्नी खुशबू, पिता बेचालाल, भाई राघवेंद्र, पिंटू और बहन सुमन रहते थे। मां की 20 साल पहले मौत हो चुकी थी। बहन सुमन ने बताया, भाई ऑटो चलाता था। उसने 6 महीने पहले लव मैरिज की थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक