उत्तर प्रदेशभारतराज्य

पड़ोसी युवकों ने किशोरी से घर छोड़ने के बहाने रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म , दोनों आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर : फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में घर छोड़ने के बहाने किशोरी के साथ पड़ोसी युवकों ने रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट आदि में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर कुछ दिन पहले कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। यहां किशोरी के गांव के रहने वाले दयाशंकर और शमी भी मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने किशोरी को घर छोड़ने की बात कही।

परिजनों के राजी होने पर बाइक से दोनों किशोरी को ले गए। जहानाबाद थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास बाइक रोककर दोनों किशोरी को लाही के खेत में घसीट ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
परिजन किशोरी को चांदपुर थाने ले गए। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जा रही है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक