Top Newsजरा हटकेभारत

पालतू कुत्ते के भौंकने पर हत्या, मालकिन की पेट पर मारी लात

इंदौर: मध्य प्रदेश में 70 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मामला इंदौरा के आजाग नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके का है। यहां बुजुर्ग महिला की पेट पर लात मार मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला का कुत्ता आरोपी पर भौंका था और इसी से आग बबूला होकर उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

शनिवार की रात महिला का शव उसके घर से मिला तो हड़कंप मच गया। आस पड़ोस वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के शव के आसपास चारों तरफ खून दिखाई दिया। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पॉस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र रघुवंशी ने बताया की हमे कंट्रोल रूम से सुचना मिली थी कि शांति नगर क्षेत्र में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। घटना स्थल पर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी।

महिला की पहचान 70 वर्षीय शिला के तौर पर हुई है। पुलिस को हत्या का शक हुआ तो घरवालों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि उसी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने महिला के पेट पर लात मारी जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का एक पालतू कुत्ता है जो आरोपी पर भौंक रहा था। आरोपी ने महिला को कहा कि वो अपने कुत्ते को बांधकर रखे, इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी हाथापाई पर उतर आया और महिला के पेट पर लात मार दी। इससे बुजुर्ग महिला के मुंह से खून निकले लगा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक