हरियाणा कांग्रेस से ज्यादा BJP पार्टी में है गुटबाजी: हंसमुख चौधरी

चरखी दादरी। एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्ज़र्वर हंसमुख चौधरी ने कहा कि हरियाणा भाजपा में सबसे ज्यादा गुटबाजी है, कांग्रेस में सिर्फ पंजा जीतने के लिए लड़ाई चल रही है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है और राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। यहीं कारण है कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी के गुटबाजी के नाम से अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। भाजपा तो कांग्रेस के जनाधार को लेकर घबराई हुई है इसलिए प्रदेश अध्यक्ष ही बदल दिया।

बता दें कि एआईसीसी द्वारा नियुक्त लोकसभा ऑब्ज़र्वर हसमुख चौधरी व जिला प्रभारी दिनेश सिंह ने दादरी के रेस्ट हाउस में कांग्रेसियों की मीटिंग ली और पार्टी संगठन को लेकर चर्चा की। ऑब्जर्वरों ने पार्टी नेताओं से बंद कमरे में भी मंत्रणा की और आगामी दिनों में बूथ, मंडल व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी बारे बातचीत की। साथ ही कांग्रेसियों को एकजुट होकर पार्टी के लिए संघर्ष करने व प्रचार-प्रसार करने की बात कही।
आब्जर्वर हंसमुख चौधरी ने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की बन रही है। भाजपा सिर्फ जातिवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को उन्होंने पूरी तरह से फेलियर बताया और कहा कि भाजपा का समय पूरा हो चुका है। संगठन को लेकर कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन बनेगा और पार्टी नेताओं की रायशुमारी के बाद जल्द ही घोषणा होगी। बूथ व मंडल, ब्लॉक स्तर पर संगठन के पदाधिकारी बनेंगे, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।