Top Newsभारत

चाकू की नोक पर नाबालिग लड़कों ने 10 साल की लड़की से किया रेप, वीडियो बनाया

कलबुरगी: कर्नाटक के कलबुरगी जिले में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कों द्वारा चाकू की नोक पर 10 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने की घटना सामने आई है। यह घटना कलगी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई और पुलिस के अनुसार लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी।उसके माता-पिता काम के लिए मुंबई गए थे।

जब वह स्कूल जा रही थी, तभी 14 और 16 साल की उम्र के दो लड़कों ने उसका पीछा किया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

लड़कों ने लड़की को चाकू से डराया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक