
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो एक पसंदीदा जगह बन गई है। आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यात्रियों के बीच जमकर फैटा-फैटी (मारपीट) होती दिख रही है। वैसे तो दिल्ली मेट्रो में झगड़े की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं लेकिन यह वाकया कुछ खास है। इसमें दो यात्री कुशल बॉक्सरों की तरह एक दूसरे पर घूंसे चला रहे हैं। ऐसा लग रहा कि दोनों ने कहीं बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली हो…

वीडियो में नजर आता है कि जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ती है, लड़ाई भी बढ़ती प्रतीत होती है। ट्रेन में सवार लोग एक-दूसरे पर तेजी से मुक्के मारने लगते हैं। वहीं अन्य यात्री सहमे सहमे इस अराजक स्थिति को देखते नजर आते हैं। एक शख्स हिम्मत बांधकर मारपीट में बिजी एक शख्स को रोकने की कोशिश करता है लेकिन दोनों के गुस्से को देख चुप रहना ही बेहतर समझता है। वीडियो समाप्त होने तक कोई हस्तक्षेप नहीं करता नजर आता है।
दो यात्रियों के बीच बॉक्सिंग का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कुछ लोगों ने बताया कि वे वर्षों से दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं लेकिन उन्हें कभी इस तरह की लड़ाई का सामना नहीं करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो में मारपीट की यह अकेली घटना नहीं है। दिल्ली मेट्रो ने वाद विवाद से लेकर मारपीट तक की कई घटनाएं देखी हैं। जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल हो रहा है लोग मेट्रो में सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
@gharkekalesh pic.twitter.com/lFGVCrJung
— Arhant Shelby (@Arhantt_pvt) December 16, 2023