उत्तर प्रदेशभारतराज्य

Meerut Weather : मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बनी, 72 घंटे कोल्ड डे का अलर्ट जारी

मेरठ : देर से शुरु हुई कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीजन में सबसे सर्द शुक्रवार का दिन रहा। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान पिछले 15 सालों में 19 जनवरी के तापमान में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने अभी 72 घंटे तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। समुद्र तल के ऊपर चल रही पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते मौसम सर्द बना रहेगा।

इस बार मकर संक्रांति के बाद भी ठंड बढ़ती जा रही है। गलन भरी हवाओं के साथ शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा। सूरज के दर्शन नहीं हुए। जनवरी माह में हर दिन टूट रहे सर्दी के रिकार्ड के चलते लोग ज्यादातर काम घर पर रहकर ही निपटा रहे हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर पर 240 से 260 किमी प्रति घंटे से चल रही उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अगले 5 दिन 24 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लागभग सभी जिलों में शीतलहर का दौर जारी रहने व मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। रात्रि का तापमान 4 के आसपास व दिन का तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक