Top Newsभारतवीडियो

रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे

तेलंगाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे है। तेलंगाना कांग्रेस के 56 साल के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

तेलंगाना राज्य का गठन साल 2014 में हुआ था, इस तरह शपथ लेने के बाद रेवंत रेड्डी राज्य में कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। रेवंत रेड्डी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे।

तेलंगाना में मुख्यमंत्री के अलावा एक उप मुख्यमंत्री और 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Image

Image


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक