लिफ्ट गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 9 लोग घायल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एक टावर की लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मामला सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली 126 के इलाके के अंतर्गत स्थित सेक्टर-125 के रिवर साइट टावर की लिफ्ट शुक्रवार को टूटकर गिर गई। इस टावर में काफी ऑफिस एवं संस्थान है। शाम के समय लोग डयूटी से अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर 126 में एक कमर्शियल टावर की लिफ्ट गिरी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/7th5XlgweE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2023
हादसे की चपेट में आकर 9 लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान पीयूष (22), अभिषेक (23), गाजियाबाद निवासी अभिषेक गुप्ता, ग्रेटर नोएडा निवासी सौरभ कटियार (28), दिल्ली निवासी रजत शर्मा (29), शुभम भारद्वाज (22), सागर (25), अभिजीत (23) और नोएडा निवासी यशु शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बात दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार लिफ्ट टूटने की घटनाएं हो रही है। इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।