उत्तर प्रदेशभारतराज्य

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

सोनभद्र। यूपी सीमा से सटे छत्तीसगढ के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। लड़की बभनी थाना क्षेत्र की निवासी है। घटना की सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोमवार को बसंतपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक ही रस्सी के सहारे प्रेमी युगल जोड़ी का शव पेड़ से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लड़के की उम्र 18 वर्ष है, जबकि लड़की नाबालिग बताई जा रही है। वह बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वाड्रफनगर (छत्तीसगढ़) में हास्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान ही लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी। लड़का बसंतपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। दोनों ने किन हालात में ऐसा कदम उठाया, स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक