
नादौन। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को केंद्रीय छात्र संघ और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बोधी कला उत्सव के द्वितीय दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डा. अनिल कुमार गौतम ने शिरकत की। उनके साथ उपप्राचार्य विक्रम सिंह ठाकुर, कार्यक्रम समन्वयक डा. अमृत लाल शर्मा व डा. रजनी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। गीत, गजल, भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेखराज, द्वितीय स्थान आशीष और तृतीय स्थान प्राची ने प्राप्त किया।

लोकगीत में प्रथम स्थान लेखराज, द्वितीय आशीष तथा तृतीय स्थान सुनील कुमार ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान अक्षिता व तृतीय स्थान विभूति ने प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रथम स्थान चांदनी एंड ग्रुप द्वितीय स्थान गौतम एंड ग्रुप तथा तृतीय स्थान बी-कॉम ग्रुप ने प्राप्त किया। मॉडलिंग में प्रथम स्थान टीम नंबर-दो, द्वितीय स्थान टीम नंबर-12 और तृतीय स्थान टीम नंबर-13 और 14 ने प्राप्त किया। स्किट में प्रथम स्थान मुस्कान एंड ग्रुप और द्वितीय स्थान सोनाली एंड ग्रुप ने प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल, द्वितीय स्थान मुस्कान और तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया। अंत में केंद्रीय छात्र संगठन की उपाध्यक्ष दीपिका दीपाली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।