Top Newsभारत

बाप रे! पत्नी को आखिरी वीडियो कॉल, सिर में गोली मारकर दे दी जान

जमुई: बिहार के जमुई में पत्नी से नाराज एक युवक ने उसे वीडिया कॉल किया और सिर में गोली मारकर लाइव खुदकुशी कर ली। दोनों ने डेढ साल पहले लव मैरिज किया था। पति से विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई। युवक ने फोन करके उसे घर वापस बुलाया तो नहीं मानी। इससे आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक की पहचान इस्लामनगर निवासी यमुना चौधरी के 28 वर्षीय बेटे जितेंद्र चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।

घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर की है। परिजनों ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम किया गया। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से जितेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक जितेंद्र चौधरी के भाई धर्मेंद्र चौधरी ने घटना को लेकर जानकारी दी। उसने बताया कि बड़े भाई जितेंद्र ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज गांव निवासी भूनेश्वर चौधरी की बेटी आरती कुमारी से शादी डेढ़ वर्ष पहले लव मैरिज किया था। शादी में परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे। उसके बाद से परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों के बीच अच्छे रिलेशन थे और उनका एक बेटा भी हुआ।

धर्मेन्द्र ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पिछले दिनों विवाद हुआ। 17 दिसंबर को अचानक आरती कुमारी बिना बताए एक लड़के के साथ अपने मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। जितेन्द्र आरती को बार बार कॉल करके बुलाता था। शनिवार देर रात उसने आरती को वीडियो कॉल किया और उसे बुला रहा था। इसी बीच लाइव विडियो कॉल पर ही भाई ने देसी कट्टा से अपने सिर में गोली मार ली।

चंद्रदीप थाना प्रभारी मोहम्मद हलीम ने इस कांड को लेकर कहा कि युवक के गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मीली। पुलिस घटनास्थल पर गई तो पता चला की जितेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान ही युवक ने अपने सिर में गोली मार ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से एक कट्टा और खोखा बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में उपयोग किया गया हथियार अवैध था। इसे लेकर भी पुलिस एक्शन लेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक