विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए 15 से 23 अक्टूबर तक लगाया गया स्टाॅल

बालोद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा गंगा मईया मंदिर प्रांगण झलमला में 15 से 23 अक्टूबर विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए स्टाॅल लगाया है। जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा 17 अक्टूबर को इस स्टाॅल का अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश के द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को विधिक जानकारी व विधि से संबंधित पुस्तकें एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट किरण कुमार जांगडे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुमन सिंह, व्यवहार न्यायाधीगण कोनिका यादव, कुमारी माधुरी मरकाम, हेमंतराज धुर्वे एवं पीएलवी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. प्रज्ञा पचैरी के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुमन सिंह के मार्ग दर्शन में लगाए इस स्टाॅल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित योजनाएँ आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना 2010, तस्करी व वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 शामिल है।

इसी तरह स्टाॅल में मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए दिपिक सेवाएं योजना 2015, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं व नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 तथा एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 व पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2018 महिला हेल्पलाईन की जानकारी, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 साइबर क्राईम से बचाव, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने आदि के संबंध में बैनर के माध्यम से विधिक जानकारी प्रदान की जा रही है एवं सरल कानूनी शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 अन्य पुस्तकों के माध्यम से भी विधिक जानकारी प्रदान किया जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक