Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशभारतराज्य

जज को फोन पर मिली एनकाउंटर की धमकी, पुलिस की जांच जारी

बलिया। बलिया जिला जज अशोक कुमार को फोन पर उनके लड़के के एनकाउंटर की धमकी देने से सनसनी फैल गई। बुधवार रात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। मोबाइल फोन के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने तहरीर में बताया कि 10 दिसंबर की रात 8.52 बजे जिला जज के मोबाइल फोन पर वाट्स ऐप वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस यूनिफॉर्म में था।

उसने खुद को सदर थाने में तैनात बताया। उसने जिला जज को उनके लड़के का एनकाउंटर करने की धमकी दी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जिला जज ने उसे अपनी आधिकारिक स्थिति का हवाला दिया। बावजूद इसके आरोपी उन्हें धमकी देता रहा। पुलिस ने तहरीर पर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

पिछले महीने महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लाक के ग्राम पंचायत नौनिया के सचिव/ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी ने ठूठीबारी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। गांव में जाकर विकास कार्य कराने पर अपनी जान को खतरा बताया था।

ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने ठूठीबारी पुलिस को बुधवार को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नियुक्ति ग्राम पंचायत नौनिया में सचिव पद पर हुई है। बुधवार अपराह्ल सवा दो बजे के करीब नौनिया गांव का ही एक आरोपित ने फोन कर उन्हें व प्रधान प्रतिनिधि पर जातिसूचक गाली-गलौज किया। गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि बनवारी यादव का भी हस्ताक्षर है। एसओ कंचन राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्ष को बुलाया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक